फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on operation of buses on the old route in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में बसों के पुराने मार्ग से संचालन पर हुआ मंथन, फिलहाल फैसला टला

Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
. व्यापारी उठा रहे बाजार से बसें चलाने की मांग
विज्ञापन


. सोमवार को फिर से बैठक कर लिया जाएगा अंतिम निर्णय


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में बसों को पुराने मार्ग से चलाने की मांग को लेकर वीरवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम शशांक गुप्ता ने की। बैठक में व्यापारियों की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर चर्चा हुई। ठियोग में बसों के पुराने मार्ग से संचालन पर मंथन हुआ। फिलहाल फैसला टल गया है। व्यापारियों ने कहा गया कि पिछले दो साल से बसों को ठियोग बाईपास से चलाया जा रहा है। इससे पहले बसें राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर शहर के बाजार के अंदर से गुजरती थीं, जिससे स्थानीय बाजार में रौनक बनी रहती थी और व्यापार को सीधा लाभ मिलता था। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि बसों के बाईपास से गुजरने के कारण बाजार में यात्रियों और ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ा है। व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि बसों को पहले की तरह बाजार मार्ग से चलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि बाजार की रौनक और व्यापारिक गतिविधियां फिर से पटरी पर लौट सकें। बैठक के दौरान कई सुझाव भी सामने आए। इनमें शिमला से आने वाली बसों को शहर के अंदर से चलाने और रामपुर से आने वाली बसों को बाजार मार्ग से भेजने जैसे विकल्पों पर विचार किया गया। इसके अलावा शहर के लिए एक क्रेन और एक शव वाहन की मांग भी सरकार के समक्ष रखने की बात बैठक में उठाई गई। हालांकि, लंबी चर्चा के बावजूद इस बैठक में किसी अंतिम निर्णय पर सहमति नहीं बन पाई। प्रशासन ने सभी पक्षों की राय को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर और विस्तृत विचार-विमर्श करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को दोबारा बैठक की जाएगी, जिसमें व्यापार मंडल, प्रशासन और अन्य संबंधित पक्षों की मौजूदगी में इस विषय पर अंतिम निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, शहर के व्यापारी और आम लोग इस निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसका सीधा असर ठियोग के बाजार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ना तय है। एसडीएम शशांक गुप्ता ने बताया कि बसों को चलाने के लिए परिवहन निगम से बसों के समय सारिणी व संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई है। प्रेमघाट से रही घाट के बीच सडक़ पर अवैध पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से सडक़ पार्किंग के लिए चिह्नित स्थानों पर पीली लाइन लगाने पर बात की गई। पार्किंग के स्थानों के चयन पर जिलाधीश को प्रशासन की ओर से पहले ही लिखित मांग भेजी गई है, जिसकी स्वीकृति आने की जल्द संभावना है। बसों के संचालन के लिए किस तरफ से बसें भेजी जाए, इसपर व्यापारियों की लिखित मांग आने पर फैसला लिया जाएगा। इन सभी बिंदुओं को देखते हुए सोमवार को दोबारा सभी विभागीय अध्यक्षों के साथ दोबारा बैठक होगी।


इस बैठक में डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, बस अड्डा प्रभारी जय प्रकाश, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर सहित व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed