फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on election process with political parties in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में राजनीतिक दलों के साथ चुनावी प्रक्रिया पर हुआ मंथन

Tue, 11 Mar 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम मुकेश शर्मा ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। बैठक में नायब तहसीलदार निर्वाचन प्रदीप शर्मा ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधारने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनवीएसपी पोर्टल पर या ऐप पर आवेदन कर सकते हैं। एसडीएम ने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूचियों, पहचान पत्र और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित सुझाव दे सकते हैं। एसडीएम ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने सुझाव दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, सीपीआईएम से राकेश कुमार, सुचिता शर्मा और कांग्रेस से कृष्ण कंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed