फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion held in Pooh on making the campaign 'One Tree in the Name of Mother' successful

Rampur Bushahar News: पुह में एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने पर हुई चर्चा

Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूह मंडल की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नोरबू नेगी लियो की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें डिजिटल शिक्षा अभियान की समीक्षा की गई और एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान प्रदेश भर में चलाए जा रहे डिजिटल शिक्षण मंच अभियान की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने इस अभियान को और अधिक गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देना है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए भी चर्चा हुई। इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ स्तर पर 25 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, इन पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया ताकि पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सके। बैठक में जिला अध्यक्ष सुभाष नेगी, प्रदेश सचिव शांता कुमार नेगी, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव नेगी, मालिंग बूथ अध्यक्ष टाशी छेरिंग और नाको बूथ अध्यक्ष टाशी सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article