{"_id":"6ae9bd5bae598d1d770fc7cd","slug":"disconnection-on-non-deposit-of-electricity-bill-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-174067-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिजली बिल जमा नहीं करवाने पर कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिजली बिल जमा नहीं करवाने पर कटेंगे कनेक्शन
विज्ञापन
बोर्ड ने दी चेतावनी, बिना पूर्व सूचना के होगी कार्रवाई
अलग से नहीं दिया जाएगा नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
विद्युत उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए अंतिम चेतावनी जारी की गई है। बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अक्तूबर 2026 का बिजली बिल या इससे पहले के लंबित बिल अभी तक जमा नहीं करवाए हैं, वे जल्द अपने बिलों का भुगतान करें। बिजली बोर्ड रोहड़ू उपमंडल के सहायक अभियंता मनीश कुमार ने बताया कि विद्युत उपमंडल रोहड़ू की ओर से जारी सूचना के अनुसार उपभोक्ता अपने लंबित बिजली बिल विद्युत उपमंडल कार्यालय या बिजली बोर्ड की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। निर्धारित समय में बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में उपभोक्ताओं को अलग से कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। जारी सूचना को ही अंतिम चेतावनी माना जाएगा।