फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Disaster, Rampur Bushahr, helpline number released, ABVP

Rampur Bushahar News: एबीवीपी ने रामपुर में हुई आपदा के लिए हेल्पलाइन नंबर किए जारी

Thu, 01 Aug 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि निरमंड के बगीपुल और रामपुर के समेज में बादल फटने के कारण कई लोगों के लापता होने का समाचार अत्यंत चिंताजनक है। आम जनमानस से आग्रह है इस दुख की घड़ी में एक दूसरे का साथ दें और हरसंभव सहायता के लिए आगे आएं। बारिश प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य तीव्र गति से चलाकर प्रदेश सरकार नुकसान की सीमा को नियंत्रित करें। इस विकट परिस्थिति में हिमाचल प्रदेश, सरकार और प्रशासन के साथ एबीवीपी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। विद्यार्थी परिषद रामपुर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की सहायता और सहयोग के लिए विद्यार्थी परिषद के दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर बागीपुल प्रदीप 8894810223, कार्तिक 8278827485 गौरिक 83519 30856, हेल्पलाइन नंबर रामपुर आशीष नेगी 7876001053, अमन 7876814668 पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed