फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dirt spread due to broken sewerage line in Sandoli village

Rampur Bushahar News: संडोली गांव में सीवरेज लाइन टूटने से फैली गंदगी

Thu, 04 Jan 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dirt spread due to broken sewerage line in Sandoli village
बद्दी के संडोली गांव के समीप लाईन टूटने से सडक़ पर बहता सीवरेज। संवाद
पैदल राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

लगातार सीवरेज जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर संडोली गांव के समीप बद्दी शहर की सीवरेज लाइन टूटने से सड़क पर गंदा पानी भर गया है। जिससे वाहनों से गंदगी छिटक कर लोगों पर गिर रही है। यह समस्या काफी समय से है पर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खामियाजा सबसे ज्यादा पैदल चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर निचली संडोली गांव के समीप बद्दी शहर की मुख्य सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन के चार चैंबरों से पानी लगातार निकल रहा है। इस पानी को जेसीबी लगा कर एक चैंबर के पास से एक नाली में डाला गया है। वहां से निकासी हो रही है लेकिन बाकी के तीन चैंबरों का पानी पूरी सड़क पर बह रहा है। इस गंदे पानी से जब कोई वाहन गुजरता है तो टायर से गंदा पानी उछल कर पैदल जाने वाले व दोपहिया पर जाने वाले लोगों पर गिरता है। जिससे उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बारे में जल शक्ति विभाग को कहा गया है लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे यहां पर महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि संडोली गांव के समीप फोरलेन का कार्य चला हुआ है। जिसके चलते उनकी पाइप लाइन टूट गई है। लाइन टूटने से उसमें मलबा भर गया, जिससे सीवेज का पानी आगे जाने की बजाए सड़क पर बह रहा है। उन्होंने इस बारे में एनएचएआई के अधिकारियों को सूचित किया है। वहीं दूसरी ओर से एनएचएआई के साइट इंजीनियर दिनेश पुनिया ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। वह इसकी जांच कर इसे ठीक करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed