फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dhargaura School celebrated annual prize distribution ceremony

Rampur Bushahar News: पहाड़ी गीतों पर धारगौरा स्कूल के छात्रों ने मचाया धमाल

Sun, 01 Dec 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dhargaura School celebrated annual prize distribution ceremony
धारगौरा स्कूल में वा​र्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश् करती छात्राएं। संवाद
धारगौरा स्कूल ने मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, होनहार छात्र-छात्राएं किए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धारगौरा ने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसमें छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी फिल्मी और किन्नौरी गीतों पर नृत्य पेशकर वाहवाही बटोरी। छात्रों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सेवानिवृत्त तहसीलदार भगवानदास गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथियों में प्रताप ठाकुर, अनु मेहता और वीरेंद्र चौहान मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य खोजा नंद शर्मा ने सभी अतिथियों को टोपी, बैच और मफलर पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आरती आनंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की और स्कूल के विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया। उसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीतों से समां बांधा। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर सभी छात्रों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया।

मुख्यातिथि ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसमें सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब अनिश नेगी और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब मोनिक पाठक को दिया गया। इसके अलावा अन्य सम्मानित छात्र-छात्राओं में पीयुष, सुशांत, आशिष, प्रिंस, पंकज, दिवेश, नैतिक, चहक, कृतिका, रोहन, चिराग, लक्ष्य, वंश, राज, सृष्टि, हर्षिता, हिमांशी, आरुषि, खुशी, सांन्हिध, अंकित और नितिन शामिल रहे, जबकि बेहतरीन सदन का खिताब एयर हाउस को दिया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने सभी को वार्षिक समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। बच्चों को नशे से दूर रहने अच्छी शिक्षा ग्रहण करने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन ओमप्रकाश कपूर और सुनंदा सूद ने किया। इस मौके पर सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed