{"_id":"66a23821728def9efa0812e6","slug":"dhara-kyarku-pokhta-road-rohru-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-119242-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त धारा-क्यारकू-पोखटा सड़क बड़े वाहनों के लिए नहीं हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त धारा-क्यारकू-पोखटा सड़क बड़े वाहनों के लिए नहीं हुई बहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त धारा-क्यारकू-पोखटा सड़क अभी तक बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है। वहीं, अब सेब सीजन नजदीक आने से बागवान चिंतित हैं। ग्रामीणों ने मुख्य संसदीय सचिव व क्षेत्र के विधायक से इस मामले में पहल की मांग की है। धारा-क्यारकू-पोखटा सड़क को एक साल से बड़े वाहन वाहनों के लिए बहाल नहीं किया गया। इस सड़क पर बस सेवा के चलने से क्यारकू, क्यारा, बाली, भौंवा, भोलाड़ और पोखटा गांव के लोगों को सुविधा मिलती है। बरसात के बाद सड़क बंद होने के कारण अभी तक इस पर केवल छोटे वाहन की चल रहे हैं।
ग्रामीणों ने कई बार लोक निर्माण विभाग रोहड़ू मंडल के अधिकारियों से इसकी बहाली को लेकर आग्रह किया। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक लोग छोटे वाहनों से या पैदल सफर कर रहे हैं। उन्होंने विधायक के सामने भी समस्या को रखा था। अब सेब सीजन नजदीक है। लोगों को अपने सेब मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी मुश्किलें आएंगी। ग्रामीणों ने अब फिर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर इस सड़क बहाली को लेकर आग्रह किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की एक दीवार को विभाग एक साल से नहीं लगवा सका है।
सड़क पर दीवार लगाने के दिए हैं आदेश
धारा- क्यारकू -पोखटा सड़क सड़क की बहाली की मांग को लेकर लोग मिले हैं। इस सड़क पर शीघ्र दीवार लगाने के आदेश कर दिए हैं। सेब सीजन से पहले इस सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।-- - परेश चौहान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रोहड़ूृ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त धारा-क्यारकू-पोखटा सड़क अभी तक बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है। वहीं, अब सेब सीजन नजदीक आने से बागवान चिंतित हैं। ग्रामीणों ने मुख्य संसदीय सचिव व क्षेत्र के विधायक से इस मामले में पहल की मांग की है। धारा-क्यारकू-पोखटा सड़क को एक साल से बड़े वाहन वाहनों के लिए बहाल नहीं किया गया। इस सड़क पर बस सेवा के चलने से क्यारकू, क्यारा, बाली, भौंवा, भोलाड़ और पोखटा गांव के लोगों को सुविधा मिलती है। बरसात के बाद सड़क बंद होने के कारण अभी तक इस पर केवल छोटे वाहन की चल रहे हैं।
ग्रामीणों ने कई बार लोक निर्माण विभाग रोहड़ू मंडल के अधिकारियों से इसकी बहाली को लेकर आग्रह किया। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक लोग छोटे वाहनों से या पैदल सफर कर रहे हैं। उन्होंने विधायक के सामने भी समस्या को रखा था। अब सेब सीजन नजदीक है। लोगों को अपने सेब मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी मुश्किलें आएंगी। ग्रामीणों ने अब फिर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर इस सड़क बहाली को लेकर आग्रह किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की एक दीवार को विभाग एक साल से नहीं लगवा सका है।
विज्ञापन
सड़क पर दीवार लगाने के दिए हैं आदेश
धारा- क्यारकू -पोखटा सड़क सड़क की बहाली की मांग को लेकर लोग मिले हैं। इस सड़क पर शीघ्र दीवार लगाने के आदेश कर दिए हैं। सेब सीजन से पहले इस सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन