फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dhadhi and Kathasu in volleyball final

Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में ढाडी और कठासू फाइनल में

Sat, 12 Sep 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

मसली में चल रही पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। तहसील चिड़गांव के मसली में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय जागरा उत्सव वॉलीबाॅल स्पर्धा शुरू हो गई है। पहली बार लेजेंड्स टीमों के मुकाबले भी करवाए जा रहे हैं। लेजेंड्स वर्ग का फाइनल रविवार को ढाडी और कठासू टीमों के बीच खेला जाएगा।
पंचायत स्तरीय वॉलीबाॅल स्पर्धा में भी एक दर्जन से अधिक मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसका फाइनल भी रविवार को होगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51,500 रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 25,500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। लेजेंड्स वर्ग में 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लेजेंड्स वर्ग के सेमीफाइनल में ढाडी ने पुजारली-3 को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कठासू ने खशाधार को 2-1 से हराया। इससे पहले कठासू ने लैला को 3-1 और मसली ने लोअरकोटी को 2-1 से शिकस्त दी। झगटान, खशाधार और ढाडी की टीमों ने भी शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed