{"_id":"66fe82452fa15f6eb2071ff3","slug":"devotees-offered-their-heads-in-hatkoti-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-122645-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। नवरात्र के पहले दिन वीरवा को हाटकोटी मंदिर में सैकड़ों लोगों ने शीश नवाया। मंदिर में सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस दौरान मंदिर के लंगर भवन में दिनभर भंडारे का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना की है। माता के दर्शन में श्रद्धालुओं को परेशानियां पेश न आए, इसके लिए मंदिर न्यास कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किए थे। हाटकोटी मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस के जवान भी तैनात किए हैं। साथ ही मंदिर के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। नवरात्र पर मंदिर परिसर के बाहर दुकानें भी सज गई हैं। यहां लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। मंदिर न्यास कमेटी के तहसीलदार जुब्बल गुरमीत सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए हैं। पूरे नवरात्र में श्रदालुओं के लिए मंदिर परिसर में लंगर की व्यवस्था रहेगी।