फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devotees going to Churdhar despite ban

Rampur Bushahar News: प्रतिबंध के बावजूद चूड़धार जा रहे श्रद्धालु

Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बीच रास्ते में फंसने पर रेस्क्यू करने में हो रही मुश्किल
विज्ञापन

एसडीएम ने मनमानी करने वालों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहडू)। बर्फबारी और खराब मौसम के चलते प्रशासन द्वारा यात्रा पर रोक के बावजूद पंजाब और हरियाणा के श्रद्धालु चूड़धार के लिए जा रहे हैं। रास्ते में चार फीट से अधिक बर्फ जमी होने के कारण कई श्रद्धालु रास्ते में ही फंस रहे हैं।
चूड़धार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने कहा कि सर्दी में भारी बर्फबारी से मंदिर के कपाट बंद किए गए हैं। कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए बर्फबारी में दिसंबर से लेकर मार्च माह तक यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। इन दिनों मंदिर की रखवाली के लिए मंदिर स्टाफ के मात्र दो ही कर्मचारी तैनात हैं। इसलिए जो श्रद्धालु रास्ते में फंस रहे हैं, उन्हें रेस्क्यू करने में स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु नौहराधार से चूड़धार जा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि नौहराधार के होटल व्यवसायी बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को चूड़धार जाने से रोकने की बजाय उन्हें यात्रा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। झूठी जानकारी देने के बाद श्रद्धालु चूड़धार के लिए रवाना हो रहे हैं। वे बर्फीले रास्ते में फंस रहे हैं। मंदिर समिति से रेस्क्यू की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के दौरान पंजाब के लुधियाना के चार श्रद्धालु नौहराधार के रास्ते से चूड़धार के लिए रवाना हुए। खराब मौसम व भारी बर्फबारी के कारण वे बीच में ही फंस गए। खराब मौसम के कारण रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने नौहराधार के होटल व्यवसायियों और पुलिस से कहा कि किसी को भी चूड़धार न भेजें। मनमानी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed