फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devendra Laktu elected President of Himachal Pradesh School Spokesperson Association District Shimla

Rampur Bushahar News: देवेंद्र लक्टू चुने हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला के अध्यक्ष

Sun, 22 Jun 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Devendra Laktu elected President of Himachal Pradesh School Spokesperson Association District Shimla
शिमला जिला प्रवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
बैठक में शिमला जिले के प्रवक्ताओं ने समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला की बैठक रविवार को पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के सभागार में हुई। बैठक में जिला शिमला के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह लक्टू का चयन किया गया। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने जिला शिमला के अध्यक्ष पद पर देवेंद्र लक्टू की ताजपोशी की। जिला शिमला महासचिव आकाशदीप ने बताया कि राज्य अध्यक्ष अजय नेगी के कारण रिक्त हुए जिला अध्यक्ष शिमला के पद पर देवेंद्र सिंह लक्टू का चयन सर्वसम्मति से किया गया है। इसकी घोषणा राज्य अध्यक्ष की ओर से की गई है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र कंवर का चयन किया गया। बैठक के दौरान जिला शिमला के विभिन्न खंडों के पदाधिकारियों ने प्रवक्ताओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही अपनी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष देवेंद्र लक्टू ने प्रदेश कार्यकारिणी और समस्त प्रवक्ता संघ के सदस्यों का अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपने पर आभार जताया। कहा कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जिला शिमला के समस्त प्रवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सभी को साथ लेकर सरकार के समक्ष समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इस मौके पर पूर्व राज्य अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी, पदम स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता, दत्तनगर स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर, गानवीं स्कूल के प्रधानाचार्य रोशन वर्मा, जिला शिमला कोषाध्यक्ष गगन चौहान, प्रेमपाल दुल्टा, राजेंद्र मेहता, अजीत कुमार, विवेक मेहता, डॉ विनोद मेहता, दुर्गा सिंह मेहता, दिनेश भलूनी, देवेंद्र हस्टा, दिव्य दत्त शर्मा, दीपचंद, खोजानंद शर्मा, सिकंदर, विनोद नेगी, संतोष शर्मा, अजय शर्मा, वीरेंद्र नेगी, कृष्णा नेगी, बिंदु कश्यप, अदिति सूद, सीमा सोनी, सुमन चंदेल और श्याम लता सहित कई अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे।

शिमला जिला प्रवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद

शिमला जिला प्रवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article