{"_id":"6a5793c53fa7c9b7ae0328d5","slug":"development-is-the-peoples-right-negligence-in-this-regard-will-not-be-tolerated-bracta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-164851-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास जनता का अधिकार, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं : ब्राक्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास जनता का अधिकार, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं : ब्राक्टा
विज्ञापन
विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने विकास कार्यों में राजनीति और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने रोहड़ू के विकास खंड कार्यालय में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास जनता का अधिकार है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में विधायक ब्राक्टा ने पंचायत प्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। बैठक में विकास खंड स्तर पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। विकास खंड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ब्राक्टा ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ब्राक्टा ने प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। इनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बिजली जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनता को अधिक लाभ मिलेगा।
बैठक में प्रधानों और उपप्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और विकास संबंधी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। इस पर मोहन लाल ब्राक्टा ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।