फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Developed Vibrant Village Programme launched in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम शुरू, 100 युवा हुए शामिल

Thu, 04 Jun 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभागियों का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों से स्वागत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर जिले में विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर से करीब 100 युवा प्रतिभागी पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माई भारत की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बेस कैंप रिकांगपिओ में हुआ। इसमें बिहार, दमन एवं दीव, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के युवा शामिल हुए हैं। प्रतिभागियों का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया। उन्हें हिमाचली टोपी और खतक भेंट किए गए। कार्यक्रम के तहत उन्हें आवश्यक सामग्री और दिशा-निर्देश पुस्तिका वाली किट भी दी गई। पहले दिन प्रतिभागियों को शिविर की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। ये युवा एक सप्ताह तक किन्नौर की संस्कृति, रहन-सहन, खानपान, विरासत और परंपराओं से रू-ब-रू होंगे। वे यहां के गांवों में जाकर स्थानीय लोगों, पंचायतों, प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों से भी मिलेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास करना है। यह स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और युवाओं की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करेगा। प्रतिभागियों को सीमांत क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों से अवगत करवाया जाएगा। इससे वे ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। माई भारत अभियान के अनुसार, यह पहल राष्ट्रीय एकीकरण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक होगी। यह कार्यक्रम युवाओं को आपस में परिचित होने और विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान कर रहा है। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत करने वाला मंच बताया। कार्यक्रम के अंतर्गत आईटीबीपी परिसर रिकांगपिओ में एक भव्य उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईटीआई, जिला प्रशासन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed