{"_id":"66d065b00d01a1a38f09c0e1","slug":"deputy-commissioner-kinnaur-visited-eklavya-model-school-nichar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-120981-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ साथ खेलों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ साथ खेलों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. अमित
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आवासीय एक लव्य स्कूल निचार में उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार
उपायुक्त किन्नौर ने एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने वीरवार को जिले के निचार उपमंडल स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार का दौरा किया। विद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को जांचा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल से भी जुड़ा रहना चाहिए, ताकि स्वस्थ रहकर एक सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण संभव हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ रही है। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान कर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार युवाओं को खेलकूद से जुड़ने के लिए जागरूक कर रही है। उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय के खेल मैदान, सीवरेज प्रणाली, बाउंड्री वॉल, प्रशासनिक भवन और छात्रावास भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।