फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner Kinnaur took a review meeting with all the department heads of the district.

कार्यालयों में पेपरलेस कार्य को धरातल पर उतारें अधिकारी : डीसी

Tue, 26 Nov 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Kinnaur took a review meeting with all the department heads of the district.
रिकांगपिओ में संविधान दिवस को लेकर अ​धिकारियों को शपथ दिलाते उपायुक्त डा. अमित कुमार शर्मा। जनस
कार्यालयों में पेपरलेस कार्य को धरातल पर उतारें अधिकारी : डीसी
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक ली
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। विभागों के अधिकारी ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ें, ताकि सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस करने के कार्य को धरातल पर सफल बनाया जा सके। यह बात उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिले के विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से जिले में चलाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राजस्व, विद्युत, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, जल शक्ति और कार्यक्रम विभागों के अधिकारियों से योजनाओं का ब्योरा मांगा। साथ ही बचे हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपना विद्यालय योजना के तहत एक विद्यालय को गोद लेना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले के चुनिंदा विभागों के साथ हर मंगलवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलवाई। इस मौके पर एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त-उपायुक्त ओपी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed