फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner conducted surprise inspection of JNV Theog

Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने जेएनवी ठियोग का किया औचक निरीक्षण

Thu, 24 Oct 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner conducted surprise inspection of JNV Theog
जेएनवी ठियोग में व्यवस्थाओं का जायजा लेते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप। संवाद
बच्चों के साथ मैस में किया भोजन
विज्ञापन

हॉस्टल और कक्षाओं की व्यवस्था जांची

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उपायुक्त बुधवार देर शाम को करीब पौने आठ बजे स्कूल परिसर में पहुंचे और करीब दस बजे तक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, हॉस्टल और मैस का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों के साथ रू-ब-रू भी हुए। उनसे पढ़ाई और अन्य स्कूली विषयों पर फीडबैक भी ली। स्कूल स्टाफ, मैस स्टाफ से भी उपायुक्त ने कार्यप्रणाली को लेकर बातचीत की। उपायुक्त ने बच्चों के साथ मैस में बैठकर भोजन भी किया । बच्चों से उन्होंने दैनिक भोजन के बारे में फीडबैक भी ली। फूड इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि भविष्य में हॉस्टल मैस से सैंपल लेकर रिपोर्ट जिलाधीश कार्यालय में भेजे। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया करवाया जाना तय है। ऐसे में समय-समय पर निरीक्षण होना जरूरी है। उन्होंने स्कूली बच्चों को खूब मेहनत करने की बात कही और खेलों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आपस में कक्षा में पढ़ाये जाने वाले विषयों पर चर्चा किया करें। उन्होंने बच्चों को शब्दकोश को पढ़ने की आदत को विकसित करने का भी आह्वान किया।

उपायुक्त ने मैस और अध्ययन स्थलों पर पर्याप्त लाइट लगाने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए। औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हॉल के मुताबिक, लाइट पर्याप्त नहीं थी। ऐसे में रात के समय पढ़ाई करने के लिए बच्चों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। उपायुक्त स्कूल के अरावली बॉयज हॉस्टल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाॅस्टल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और हॉस्टल की दैनिक गतिविधि के बारे में छात्रों से जानकारी ली। छात्रों ने उपायुक्त के सभी सवालों के जवाब दिए। हॉस्टल के अंदर सफाई व्यवस्था सही पाई गई। औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य मार्ग से स्कूल परिसर तक सड़क की मेटलिंग की जानी है। उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों में उक्त मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर उनके कार्यालय में भेजे, ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल के कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। ऐसे में उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूल परिसर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए वाहन को भेजा जाए, ताकि सही जगह पर कूड़ा पहुंच सके और स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैल सके। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक वर्मा, एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा, एसी टू डीसी गोपाल चंद शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित स्कूल स्टाफ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जेएनवी ठियोग में व्यवस्थाओं का जायजा लेते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप। संवाद

जेएनवी ठियोग में व्यवस्थाओं का जायजा लेते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed