फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputation of teacher sent from Tarala to Pokhari cancelled

Rampur Bushahar News: तराला से पोखरी भेजे गए शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रद्द

Tue, 28 Apr 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deputation of teacher sent from Tarala to Pokhari cancelled
आनी में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रकाशित खबर। संवाद
खबर प्रकाशित करने के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। शिक्षा खंड आनी में शिक्षक प्रतिनियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित आदेश रद्द कर दिए हैं। प्राथमिक स्कूल तराला से प्राथमिक स्कूल पोखरी भेजे शिक्षक की प्रतिनियुक्ति मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई।
मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला उपनिदेशक शिक्षा कुल्लू सुनील दत्त ठाकुर ने हस्तक्षेप किया और आदेश वापस लेने के निर्देश जारी किए। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिनियुक्ति को बिना किसी यात्रा भत्ता और ज्वाइनिंग समय के रद्द किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आनी खंड के जीपीएस तराला सहित अन्य स्कूलों से भी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी, जिससे स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ रहा था। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इससे स्कूलों में शिक्षक-छात्र संतुलन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव सूद ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थियों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो किसी शिक्षक को अनावश्यक रूप से परेशान होने दिया जाएगा और न ही बच्चों के हितों से खिलवाड़ होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed