फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   deputation is not canceled hunger strikes of parents

Rampur Bushahar News: प्रतिनियुक्ति रद्द न की तो करेंगे आमरण अनशन

Wed, 14 Jun 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 14 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। लढागी स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त के कारण विद्यार्थियों के अभिभावकों का क्रमिक अनशन आठवें दिन में प्रवेश कर गया है वहीं, शिक्षा विभाग ने आनी के तीन स्कूलों के तीन शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। जिन तीन स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है, उन स्कूलों के विद्यार्थियों के अभिभावकों में रोष पनप गया है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने चेताया कि प्रतिनियुक्तियों पर रोक नहीं लगी तो वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। अभिभावकों ने आनी में चक्का जाम करने को भी चेताया है।
शिक्षा विभाग ने लढागी स्कूल में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए आनी मुख्यालय के आदर्श विद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और कन्या विद्यालय से अंग्रेजी के शिक्षक के अलावा बुच्छैर स्कूल से हिंदी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आनी मुख्यालय के दोनों प्रमुख स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों के पद खाली चले हैं, वहीं अब इन दोनों स्कूलों से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी होने से सैकड़ों अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है।
विज्ञापन

आदर्श विद्यालय आनी की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण का कहना है कि आनी स्कूल में 211 विद्यार्थी राजनीतिक विज्ञान विषय पढ़ते हैं। महज एक ही शिक्षक होने के चलते इन विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। विभाग को चेताया कि यदि धरना प्रदर्शन ही शिक्षकों की तैनाती का हल है तो वे सभी अभिभावकों और छात्रों के साथ आनी में चक्का जाम और धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या विद्यालय आनी की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पप्पू सत्या ने बताया कि कन्या विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों के रिक्त पद चले हैं। अब अंग्रेजी विषय के शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजना चिंताजनक है।

उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से इस फैसले को वापस लेने की मांग उठाई है। उधर लढागी स्कूल में अभिभावकों का प्रदर्शन बुधवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। उन्होंने चेताया है कि यदि दो दिन के भीतर स्थायी शिक्षकों की तैनाती नहीं होती तो वे चक्का करेंगे। उधर, इस बारे जब शिक्षा निदेशक और जिला उपनिदेशक से बात करनी चाही तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed