फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   departmental inquery order by sp in kedar negi complaint

गायक केदार नेगी की शिकायत पर बैठाई विभागीय जांच

Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (कुल्लू)। रिकांगपिओ में जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक केदार नेगी से माइक छीनने के मामले में एसपी किन्नौर ने थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। उनकी शिकायत के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। जांच का जिम्मा डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंपा गया है। इस मामले को लेकर किन्नौर कांग्रेस भी रोष जता चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन स्थित मिनी खेल स्टेडियम रिकांगपिओ में 22 से 24 जून तक आयोजित जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति दे रहे गायक कलाकार केदार नेगी से थाना प्रभारी ने चलते कार्यक्रम में माइक छीन लिया था। उन्होंने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक किन्नौर से की शिकायत है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर प्रशंसकों ने भी नाराजगी जताई थी। केदार नेगी के समर्थन में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसके बाद एसपी किन्नौर ने मामले में कार्रवाई अमल में लाई है। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोले भाजपा कर रही मामले को दबाने की कोशिश
कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस ने कहा कि केदार नेगी के साथ जो बदसलूकी हुई है, उसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले तीन-चार दिनों से सरकारी तंत्र और प्रशासन पर इस मसले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। केदार नेगी के समर्थन में उतरने को अगर राजनीति कहा जाता है, तो कांग्रेस एक बार नहीं दस बार प्रदर्शन करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed