{"_id":"6abbc2afed7a2758070da046","slug":"department-swings-into-action-repair-of-broken-irrigation-scheme-pipelines-begins-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-171060-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुलगांव में सिंचाई योजना की टूटी पाइपलाइनों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुलगांव में सिंचाई योजना की टूटी पाइपलाइनों की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
इंपैक्ट . खुले पानी के टैंकों पर ढक्कन लगाने का काम भी शुरू, बागवानों ने लीपापोती का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)।
कुलगांव पंचायत में सिंचाई योजना की बदहाल स्थिति और बागवानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिलने का मामला अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आया है। विभाग ने योजना के तहत क्षतिग्रस्त पड़ी पाइपलाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा खुले पड़े पानी के टैंकों पर ढक्कन लगाने का काम करवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से सिंचाई योजना की पाइपलाइनें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त थीं और पानी के टैंक भी खुले पड़े थे। इस कारण योजना का लाभ बागवानों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मौके पर मजदूर लगाकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्य शुरू कर दिए हैं। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जयवंत शर्मा ने कहा कि मामला सामने आने के बाद जहां भी कमी पाई जा रही है, उसे दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित आवश्यक कार्यों को मौके पर करवाया जा रहा है, ताकि व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से अब शुरू किया गया कार्य पहले ही किया जाना चाहिए था। लोगों ने आरोप लगाया कि मामला सार्वजनिक होने के बाद आनन-फानन में मरम्मत कार्य शुरू कर विभाग केवल लीपापोती करने में जुटा है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल टूटी पाइपलाइनें ठीक करने और टैंकों पर धक्के लगाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। बागवानों ने योजना की पूरी व्यवस्था की तकनीकी जांच करवाने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को दुरुस्त करने और सिंचाई जल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि बागवानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं मिलती है तो सरकारी धन खर्च करने का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि मरम्मत कार्य को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर योजना को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए, ताकि बागवानों को इसका वास्तविक लाभ मिले ।