फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deodar saplings planted at PM SHRI Vidyalaya Kumarsain

Rampur Bushahar News: पीएम श्री विद्यालय कुमारसैन में देवदार के 75 पौधे रोपे

Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deodar saplings planted at PM SHRI Vidyalaya Kumarsain
कुमारसैन स्कूल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उप​स्थित विद्या​र्थी। स्त्रोत: प्रबंधन
कुमारसैन। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन में बुधवार को एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और ईको क्लब ने वन विभाग के सहयोग से अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय के 40 एनएसएस स्वयंसेवियों और ईको क्लब के सदस्यों ने मिलकर देवदार के 75 पौधे रोपे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह शोरठा ने कहा कि अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ अपनी मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी संजय भारती, वाणिज्य प्रवक्ता इंदर सिंह, पुष्पा ठाकुर और कल्पना बाली ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। वन विभाग की ओर से वन रक्षक लवली और वन मित्र ऋषिका परमाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह शोरठा ने गोलू श्याम का विशेष आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article