फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demonstration on Prime Minister's birthday against unemployment, Youth Congress sold vegetables on a handcart in Rohru, then polished shoes in the market

युवा कांग्रेस ने रोहडू में ठेले पर सब्जी बेची बाजार में किए जूते पालिश

Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on Prime Minister's birthday against unemployment, Youth Congress sold vegetables on a handcart in Rohru, then polished shoes in the market
बेरोजगारी के खिलाफ जूते पॉलिश कर विरोध प्रदर्शन करते यूकां अध्यक्ष - फोटो : RAMPUR-HP
बेरोजगारी के खिलाफ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने रोहडू में ठेले पर सब्जियां बेची फिर बाजार में किए जूते पालिश
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। युवा कांग्रेस ने रोहडू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया। युवा कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान बाजार में ठेले पर सब्जियां बेची उसके बाद जूते पालिश किए। युवा कांग्रेस ने रोहडू में रैली निकाल कर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान रोहड़ू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव सिंटीयाण ने कहा युवा सड़कों पर बेरोजगार भटक रहे हैं। मोदी ने 2013 में अपने चुनावी भाषण में युवाओं से दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। देश के बेरोजगार युवाओं ने मोदी को भरपूर सहयोग दिया। जब देश, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो आज के दिन जुमला साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश का बेरोजगार युवा रोजगार चाहता है। देश की संपत्ति को बनाने में कांग्रेस को साठ साल का समय लगा है। नरेंद्र मोदी कांग्रेस की बनाई संपत्ति को अपने निजी मित्रों के हाथों में बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश की संपत्ति को बेचने नहीं देगा। कार्यक्रम में जिला शिमला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक डंडा, उपाध्यक्ष रोनू, महासचिव अजय, राकेश, जोगिंदर, बॉबी ठाकुर, सुधीर सोंगी, ईशान सोंगी, रजत, रमन, बनी, रोहित, कुशल व विभिन्न जोनों के अध्यक्ष लाइक राम, राजन, पंकज ,अनिल, विवेक सेवेग, नितिन खुराना, एनएसयूआई के पदाधिकारी विक्रम ठाकुर, सुधीर ठाकुर, अंतू, विशाल नेगी, अबे मूलटा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed