फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demonstration in Bithal against new labor law

Rampur Bushahar News: नए श्रम कानून के खिलाफ बिथल में प्रदर्शन

Tue, 25 Nov 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Bithal against new labor law
बिथल में नए श्रम कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते अदानी एग्रोफ्रेश के मजदूर। स्रोत : सीटू - फोटो : credit
रामपुर बुशहर। नए श्रम कानून के खिलाफ बिथल में कामगारों ने प्रदर्शन किया। कामगारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अदानी एग्री फ्रेश वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू ने केंद्र सरकार के नए श्रम कानून लागू करने के खिलाफ प्रतियां जलाईं और विरोध-प्रदर्शन किया। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन सचिव सुनील, कपिल और संजीव भगेट ने कहा है कि नए श्रम कानून को मजदूर संगठनों के विरोध और बुनियादी आपत्तियों को अनसुना करके एक पक्षीय ढंग से लागू किया गया है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक है। केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित चारों लेबर कोड मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों, सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करते हैं। सरकार ने पूंजीपति वर्ग के पक्ष में श्रम कानूनों को पुनर्गठित करने की कोशिश है। यूनियन के विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को नए श्रम कानून लागू करने के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article