फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   demands of pensioners

Rampur Bushahar News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारी शिमला में करेंगे प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त कार्रवाई समिति ने आंदोलन को दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को शिमला में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी, अभियंता और पेंशनर इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। संयुक्त कार्रवाई समिति ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
संघ के प्रदेश महासचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे कुमार हाउस से आंबेडकर चौक तक रैली निकलेगी। इसके बाद आंबेडकर चौक में विशाल प्रदर्शन होगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। रिक्त पदों पर नियमित भर्ती शुरू करने की भी मांग की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को लागू करने की मांग भी उठाई गई है। प्रशांत शर्मा ने कहा कि सरकार और बोर्ड प्रबंधन को कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने और सेवानिवृत्ति लाभों का समयबद्ध भुगतान करने की भी मांग है। संघ ने ताज मोहम्मद मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू करने को कहा है। स्मार्ट मीटर नीति की समीक्षा करने की मांग भी इसमें शामिल है। संयुक्त कार्रवाई समिति ने इसे कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों के अधिकारों की संयुक्त लड़ाई बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed