Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand to restore the Samej-Sarpara road for heavy vehicles

Rampur Bushahar News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह से समेज-सरपारा सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल करने की मांग

Sat, 14 Nov 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
मंत्री ने 20 नवंबर के बाद सरपारा दौरे का दिया आश्वासन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पंचायत सरपारा का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संस्था सरपारा के सदस्य, युवक और ग्रामीण शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कंडारडू देवता साहिब के समीप समेज-सरपारा सड़क के आरडी 4/450 से 4/475 तक भूस्खलन से प्रभावित स्लाइडिंग पॉइंट को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सड़क की मौजूदा स्थिति और इससे क्षेत्रवासियों को पेश आ रही परेशानी से अवगत करवाया। मंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क की स्थिति और समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। पंचायत प्रधान इंद्र खुराना ने बताया कि मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह 20 नवंबर के बाद स्वयं सरपारा क्षेत्र का दौरा करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मंत्री के इस आश्वासन से क्षेत्रवासियों में खुशी है। पंचायत की ओर से अब मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जल्द शिमला में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना बनाई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपेगा, ताकि उनके दौरे की तिथि निर्धारित की जा सके। इस संबंध में पंचायत की ओर से सभी युवक मंडलों, महिला मंडलों, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संस्था और विशेष रूप से मंदिर कमेटी सरपारा से सहयोग और सुझाव देने की अपील की गई है। पंचायत का कहना है कि सभी संस्थाओं और क्षेत्रवासियों के सामूहिक प्रयासों से सड़क सहित अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed