Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand to restore closed bus route

Rampur Bushahar News: बंद बस रूट बहाल करने की मांग, एचआरटीसी प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Thu, 05 Nov 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand to restore closed bus route
परिवहन निगम के रोहडू डिपों में आरएम को ज्ञापन सौंपते जिला परिषद सदस्य धमेंद्र सिंह। संवाद
बंद बस रूट बहाल करने की मांग, जिला परिषद सदस्य ने एचआरटीसी प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

. कई ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाएं बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)।
चिड़गांव सब डिपो के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़े बस रूटों को बहाल करने की मांग उठी है। जिला परिषद खशधार वार्ड-7 के सदस्य धर्मेंद्र सिंह बुगवान ने इस संबंध में एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रिया रंजन चौहान को मांगपत्र सौंपा। धर्मेंद्र सिंह बुगवान ने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाएं बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों पर पड़ रहा है। लोगों को निजी वाहनों और महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चिड़गांव और छौहारा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां दुर्गम हैं। ऐसे में सरकारी बस सेवा ग्रामीणों के लिए बुनियादी जरूरत है। उन्होंने विभाग से बंद पड़े सभी बस रूटों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सुबह-शाम नियमित बसें चलाने और यात्रियों की जरूरत के अनुसार समयसारिणी निर्धारित करने की मांग की। इसके अलावा जिन रूटों पर बसों की कमी है, वहां अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाने और सभी बंद रूटों का निरीक्षण करने का आग्रह किया। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से जनहित में समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed