{"_id":"6905f5f8e9a3dd2e1b0dbe73","slug":"demand-to-fill-tedemand-to-fill-teachers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-147250-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज में भरे जाएं रिक्त चल रहे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज में भरे जाएं रिक्त चल रहे पद
विज्ञापन
शिक्षक अभिभावक संघ ने सरकार से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के शिक्षक अभिभावक संघ ने रिक्त पदों का भरने की मांग उठाई है। महाविद्यालय में कई साल से शिक्षकों और गैर-शैक्षिक वर्ग के कई पद रिक्त हैं।
विज्ञान संकाय में बॉटनी और फिजिक्स विषयों के प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। दो साल से कला संकाय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक का पद भी रिक्त है। अर्थशास्त्र के प्रवक्ता का तबादला तो सरकार ने कर दिया, लेकिन उनके स्थान पर यहां किसी को नहीं भेजा। इन पदों के रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर गैर शिक्षक वर्ग के पद रिक्त होने के कारण महाविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में भी बाधाएं पेश आ रही हैं। शिक्षक अभिभावक संघ सरकार और प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुका है। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।