रामपुर बुशहर। श्रीखंड लंगर सेवा रामपुर के सदस्यों ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ध्रुव शर्मा ने कहा कि रामपुर में बाजार में त्योहारों और शदियों की सीजन होने पर आए दिन काफी संख्या में लोगों की भीड़ रहती है। बाजार में लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन न करने से कोरोना महामारी अधिक फैलने का खतना बना है।
श्रीखंड लंगर सेवा रामपुर के सदस्यों ने डीएसपी से मांग की कि सामाजिक दूरी बनाएं रखने के लिए बाजार में पुलिस की तैनात की जाए ताकि अन्य किसी लोगों को परेशानी न हो। रामपुर उपमंडल में इन दिनों 100 से अधिक लोग कोरोना के चपेट मेें आ चुके हैं। बाजार में सामाजिक दूरी का पालन न करना लोगों को परेशानी में डाल सकता है।
उन्होंने मांग की कि बाजार में पुलिस बल के साथ गृहरक्षकों और एनसीसी कोर को भी तैनात किया जाए। इस मौके पर कार्तिक शुक्ला, सिद्धार्थ शर्मा, हनी बंसल, दिक्षित शर्मा, वरण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।