फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand raised to repair the road in Nitthar market

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार की सड़क सुधारने की उठाई मांग

Wed, 23 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
नित्थर
विज्ञापन

(कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के मुद्दों को लेकर आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने सर्वविभागीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पूर्व उपप्रधान यशपाल कटोच ने सभी विभागों के अधिकारियों को नित्थर में चल रही समस्याओं पर कड़ा संज्ञान लेने की बात कही। कटोच ने देहरा पंचायत के चीऊनी से आनस सड़क को लूहरी परियोजना की मदद से निकालने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह सड़क एक किलोमीटर निकल चुकी है, जबकि अब 1.200 किलोमीटर शेष सड़क निर्माण होना है, जिस पर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क नित्थर के लिए लाइफ लाइन का काम करेगी। इस सड़क के बनने से नित्थर से 20 मिनट में नेशनल हाईवे तक पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा नित्थर बाज़ार की सड़क की हालत ख़राब है। ठेकेदार से विभाग काम नहीं करवा पा रहा है और बाजार में शाम के समय धूल भरी आंधी चलती है। दुकानदारों की दुकानें ख़राब हो रही हैं, जबकि सड़क की टारिंग को लेकर अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई। 24 करोड़ से बनी पेयजल योजना का लाभ नित्थर और देहरा पंचायत को नहीं मिल पाया है। विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीण इस योजना से वंचित हैं। क्षेत्र की जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के अध्यक्ष प्रदीप रंगून और आनस के युवा अर्जुन सिंह ने भी प्रोजेक्ट से संबंधित कई मुद्दों पर प्रोजेक्ट के अधिकारियों के समक्ष रखा और 29 सितंबर तक इस बारे जवाब देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed