फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand raised for running bus on Rampur-Jagatkhana-Tunan route

Rampur Bushahar News: छह साल से बस सेवा की आस लगाए बैठे चार पंचायतों के ग्रामीण

Mon, 09 Mar 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for running bus on Rampur-Jagatkhana-Tunan route
रामपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री को जन कल्याण समिति 15/20 ने सौंपा ज्ञापन। स्रोत : समिति
. उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर रामपुर-जगातखाना-तुनन रूट पर बस चलाने की उठाई मांग
विज्ञापन

. कई साल से बस सेवा चलाने के मिल रहे केवल आश्वासन, ग्रामीणों की बढ़ीं परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ सटी विकास खंड निरमंड की चार पंचायतों के ग्रामीण छह साल से बस सेवा की आस लगाए हुए हैं। सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से कई बार मांग उठाने के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। रामपुर प्रवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपकर जन कल्याण समिति 15/20 ने रामपुर-जगातखाना-तुनन रूट पर शाम के समय बस सेवा चलाने की मांग उठाई है। इस बस सेवा से चार पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। जन कल्याण समिति 15/20 का एक प्रतिनिधिमंडल रामपुर में उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चार पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और रामपुर-जगातखाना-तुनन रूट पर शाम के समय बस सेवा चलाने की मांग उठाई। समिति के प्रधान चंदे राम ने कहा कि चार पंचायतों जगातखाना, तुनन, बाड़ी और पोशना के ग्रामीण छह वर्ष से बस सेवा की मांग उठा रहे हैं। समिति जनता की इस ज्वलंत मांग को लेकर जुलाई 2024 से निरंतर आवाज बुलंद कर रही है। इस संबंध में समिति ने उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी ज्ञापन सौंपे हैं। ग्रामीणों की समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक से भी कई बार बस सेवा चलाने की मांग उठाई है, लेकिन बस सेवा चलाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उक्त चार पंचायतों से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि हजारों ग्रामीण बस सेवा के अभाव में निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। बस सेवा की मांग सिरे न चढ़ने से ग्रामीणों में खासा रोष है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से दुर्गम क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को राहत पहुंचाने और जल्द बस सेवा चलाने की मांग उठाई है। वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समिति को जल्द बस सेवा चलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों की मांग पूरी की जाएगी। इस मौके पर समिति के उप प्रधान तुलसू राम, सचिव अमर सिंह, किरत राम, परस राम, अश्वनी कुमार , विजय कुमार, दया राम, मानदास, बहादुर सिंह, सुरजीत, यज्ञा राम, तेजराम, किशन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article