{"_id":"6b002ba13d48c702e40facac","slug":"demand-raised-for-resolving-drinking-water-shortage-in-gorli-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-175331-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गोरली पंचायत में पेयजल किल्लत के समाधान की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गोरली पंचायत में पेयजल किल्लत के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के समक्ष रखी समस्या, कर्मचारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। गोरली (मड़ावग) पंचायत में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर पंचायत प्रधान प्रेम दीवान की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा समेत विभागीय कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने लंबे समय से बनी हुई पेयजल किल्लत का मुद्दा उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने विभागीय कर्मचारियों को पंचायत क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइनों, खराब पेयजल टैंकों तथा जलापूर्ति बाधित होने के अन्य कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र पंचायत प्रधान को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों से अपील की है कि सड़क निर्माण अथवा अन्य खोदाई कार्य शुरू करने से कम से कम चार से पांच दिन पहले जल शक्ति विभाग को सूचित करें। इससे विभाग पेयजल पाइपलाइनों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर सकेगा और निर्माण कार्यों के कारण जलापूर्ति बाधित होने की समस्या से बचा जा सकेगा।