फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand raised for compensation for damage caused by rain

Rampur Bushahar News: बारिश से हुए नुकसान की भरपाई की उठाई मांग

Sat, 23 Sep 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 23 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for compensation for damage caused by rain
दून के समाज सेवक हंसराज चंदेल सीएम  सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांग पत्र देते हुए। स्रोत: जागरूक प
मुख्यमंत्री से मिले समाज सेवक हंसराज चंदेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से चंडीगढ़ हिमाचल भवन में मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से चंदेल ने बद्दी के राष्ट्रीय मार्ग पर टूटे हुए पुलों को जल्द ठीक करवाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से आमजन, व्यापारियों व किसानों को हुए नुकसान का जल्द सर्वे करवाकर आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाई जाए। क्षेत्र में तेज बारिश होने से हालात बहुत खराब हो गए थे। दून के कई गांव टापू बन गए हैं, उनका संपर्क पूरी तरह से अन्य स्थानों से कट गया क्षेत्र के साई, सौढ़ी, कंडोल, गोयला, दाड़वा, पट्टा, नाली बघार कनैता, जाडला, मंडेसर सहित कई पंचायतों सहित कई गांवों में लोगों के घर-मकान व कृषि योग्य भूमि सब कुछ नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

बारिश के कारण औद्योगिक क्षेत्र बद्दी नालागढ़ को जोड़ने वाले हरियाणा की सीमा और पंजाब सीमा दभोटा पुलों के टूटने से उद्योगों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उद्योगों का कच्चा माल लाने व तैयार माल भेजने में काफी दिक्कत आ रही है। हरियाणा के पिंजौर, सूरजपुर, कालका व पंचकूला की ओर से आने वाले कामगारों को बीबीएन के उद्योग में पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ महिंद्र सिंह ठाकुर, समर सिंह चंदेल, सुच्चा फौजी, बीर सिंह नंबरदार, अशोका चंदेल, अमर चांद लोधीमाजरा, अमित चंदेल मेला राम माजरू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed