{"_id":"6a64a5c55e87fb8d84043092","slug":"demand-of-bus-service-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-165627-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा-सहारनपुर सीधी बस सेवा की मांग दो दशकों से लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा-सहारनपुर सीधी बस सेवा की मांग दो दशकों से लंबित
विज्ञापन
आश्वासन के बाद भी शुरू नहीं हुई बस सेवा
यात्रियों को कई स्थानों पर बदलनी पड़ती हैं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहडू)। नेरवा से सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रवासी पिछले करीब दो दशकों से इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अब तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी है।
लोगों का आरोप है कि परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिलते हैं। बस सेवा शुरू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। करीब ढाई वर्ष पहले उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री नेरवा के निजी दौरे पर आए थे। उस दौरान व्यापार मंडल नेरवा और स्थानीय लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उप मुख्यमंत्री ने मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया था। ढाई वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बस सेवा शुरू नहीं हुई है। यह मांग अभी भी अधूरी है।
सहारनपुर उत्तर भारत का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां बड़ी थोक मंडियां हैं। सामान अपेक्षाकृत सस्ता होने के कारण चौपाल, सिरमौर और हिमाचल से लगे उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए वहां जाते हैं। सेब और टमाटर के सीजन के दौरान इस क्षेत्र की उपज भी बड़ी मात्रा में सहारनपुर की फल एवं सब्जी मंडी में भेजी जाती है। सहारनपुर के व्यापारी भी नियमित रूप से इस क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के लिए आते हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में कार्यरत लकड़ी के कारीगर, पेंटर, मोटर मेकेनिक और वेल्डर सहित अनेक श्रमिक भी सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े हैं। ऐसे में दोनों क्षेत्रों के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को कई स्थानों पर बसें बदलनी पड़ती हैं। क्षेत्रवासियों ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से नेरवा-सहारनपुर मार्ग पर प्राथमिकता के आधार पर सीधी बस सेवा शीघ्र शुरू करने की मांग की है, ताकि हजारों यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध हो सके।