फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand for tribal status started rising again in Chaupal, round of meetings started

Rampur Bushahar News: चौपाल में फिर उठने लगे जनजातीय दर्जे की मांग, बैठकों को दौर शुरू

Thu, 03 Apr 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू) । जनजातीय क्षेत्र का दर्जा लेने के लिए चौपाल विधानसभा क्षेत्र की तहसील नेरवा, कुपवी और चौपाल के ग्रामीण अब निर्णायक लड़ाई लड़ने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी आंदोलन की घोषणा तो नहीं की, लेकिन गांवों में बैठकों का दौर फिर शुरू हो गया है। लोग हर माध्यम से अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। नेरवा, चौपाल और कुपवी के पुरातन इतिहास, सामाजिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों के मद्देनजर लोग जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की तर्ज पर जनजातीय दर्जा प्रदान किए जाने की मांग लंबे अर्से से कर रहे हैं। समिति के संगठन सचिव अमर सिंह सिंगटा इस विषय पर लगभग दो दशकों से शोध कर रहे हैं। अमर सिंह सिंगटा ने कहा कि प्राचीन समय में गिरिपार, नेरवा, चौपाल और कुपवी के दुर्गम क्षेत्र के लोग अपनी पीठ पर अपने उत्पाद अखरोट, केलों का तेल और सौंठ आदि लेकर सुदूर हाट (बाजार) में लेकर जाते थे। वहां से वापसी में नमक, गुड़ और कपड़ा आदि जरूरत का सामान लेकर आते थे। आज भी कई स्थानों पर हाटी लोगों की यह परंपरा नजर आ जाती है। उन्होंने तथ्य के आधार पर गिरिपार की सात तहसीलों व उप तहसीलों के साथ जिला शिमला की नेरवा, चौपाल और कुपवी दुर्गम तहसील के हाटी समुदाय को भी भारतीय संविधान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग में अधिसूचित कर शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed