{"_id":"6abbc1529df63e16d808bafb","slug":"deliberations-on-development-plans-for-dakolu-and-dagdot-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171028-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डकोलू और दगडोत में विकास योजनाओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डकोलू और दगडोत में विकास योजनाओं पर मंथन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली समेत मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की कोटीघाट पंचायत के डकोलू और दगडोत वार्ड में उप ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वार्ड सदस्य सुरेश कुमार और पूनम ने की। पंचायत प्रधान चूड़ा देवी और उपप्रधान देविंद्र शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, रास्तों, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। लोगों ने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों के लिए सुझाव भी दिए। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और आवश्यक योजनाएं तैयार करने पर चर्चा की। उप ग्रामसभा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी बैठकों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को सीधे पंचायत के समक्ष रखने और विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने का अवसर मिलता है। प्रधान चूड़ा देवी और उपप्रधान देविंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायत के विकास में ग्रामीणों के सुझाव और सहभागिता महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा और उप ग्रामसभा के माध्यम से स्थानीय जरूरतों की पहचान कर योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भविष्य में भी पंचायत की बैठकों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।