फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deliberation on student examination results and academic progress at Dattanagar School

Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक प्रगति पर मंथन

Sun, 18 Oct 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Deliberation on student examination results and academic progress at Dattanagar School
दत्तनगर स्कूल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक की बैठक में मौजूद अभिभावक और अन्य। स्रोत : स्कूल प
. तीन दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न
विज्ञापन

. बेहतर प्रदर्शन के लिए अभिभावकों को दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) हुई। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, परीक्षा परिणाम और समग्र प्रगति पर अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में संपन्न हुई कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा की प्रथम सत्र परीक्षाओं और कक्षा छठी से आठवीं की एसए-1 परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा करना था। इस दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाकर विषयवार प्रदर्शन से अवगत करवाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और उनकी मजबूतियों की जानकारी देने के साथ उन क्षेत्रों पर भी चर्चा की, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभिभावकों को उपयोगी सुझाव दिए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुशासित दिनचर्या और घर पर स्वाध्याय की आदत विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की पढ़ाई और सर्वांगीण विकास से जुड़े अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। शिक्षकों और अभिभावकों के बीच हुए संवाद से विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार और प्रवक्ता देवेंद्र लक्टू ने बैठक में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article