फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Delhi Elections, Chetan BJP IT and Social Media State In-charge, BJP, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: दिल्ली चुनाव में चेतन ने निभाया भाजपा आईटी व सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी का दायित्व

Sun, 09 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi Elections, Chetan BJP IT and Social Media State In-charge, BJP, Rohru, Shimla
दिल्ली चुनाव  में भाजपा आईटी व सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी रहे चेतन बरागटा
दो माह तक बतौर प्रदेश प्रभारी 70 विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर जाकर की बैठकें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने चेतन बरागटा को आईटी व सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा था। चुनाव के दौरान दो माह तक बरागटा ने दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठकें लीं। दिल्ली में भाजपा की जीत में बतौर प्रदेश प्रभारी बरागटा ने अहम भूमिका निभाई। रविवार को जुब्बल पहुंचने पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बरागटा का फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया। नवंबर 2024 को भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने चेतन बरागटा को दिल्ली चुनाव के लिए आईटी एवं सोशल मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया। दो माह से बरागटा दिल्ली चुनाव में बूथ स्तर पर जाकर कार्य करते रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इससे पूर्व उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी चेतन पार्टी के विभिन्न दायित्वों को संभाल चुके हैं। भाजपा मंडल जुब्बल की अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा व भाजपा मंडल कोटखाई नावर के अध्यक्ष सुंदर डोगरा ने बताया कि चेतन बरागटा को राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली चुनाव में प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा था, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतन का फूलमालाओं का साथ जुब्बल कोटखाई में भी स्वागत भी किया। दिल्ली में चुनाव जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर व पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed