{"_id":"6a980bdef8062d53f807b98c","slug":"delegation-meets-chief-minister-regarding-development-demands-for-the-chhauhara-area-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168736-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छौहारा क्षेत्र की विकास मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छौहारा क्षेत्र की विकास मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते छौहारा क्षेत्र का प्रतिनिधि मंडल। स्रोत: जागरूक पाठक
. चिड़गांव में लोक निर्माण विभाग का मंडल और उपमंडल कार्यालय खोलने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
छौहारा क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में इस प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने चिड़गांव में लोक निर्माण विभाग का मंडल और उपमंडल कार्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने स्थानीय स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पद भरने का भी आग्रह किया। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चिड़गांव क्षेत्र में सड़क निर्माण और रखरखाव का कार्य लगातार बढ़ रहा है। यहां लोक निर्माण विभाग का कार्यालय स्थापित होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे लोगों को विभागीय कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अध्यापकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार से स्कूल में आवश्यक शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आरएस बाली से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लेने का आग्रह किया। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं विकसित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। चिड़गांव में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी। सड़क के निर्माण और रखरखाव के कार्य अधिक सुचारु रूप से हो पाएंगे। स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। प्रतिनिधिमंडल में शक्ति लाल नेगी, शमशेर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र रेटका, सरविंदर नेगीन, सुनील नेगी, विजय लाल शर्मा और कुलदीप सिंह शामिल थे।