फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Delay in construction of rain shelter; councilor raises the issue

Rampur Bushahar News: रेन शेल्टर के निर्माण में देरी, पार्षद ने खोला मोर्चा

Fri, 18 Sep 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद अपनी ही नगर परिषद के खिलाफ 21 सितंबर को करेंगे एकल मौन सत्याग्रह
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यप्रणाली और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
संवाद न्यूज एजेंसी .
रोहड़ू।
नगर परिषद रोहड़ू में कांग्रेस के एक पार्षद ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड नंबर-तीन के पार्षद सुजय अग्रवाल 21 सितंबर को रेन शेल्टर के निर्माण में देरी के विरोध में एकल मौन सत्याग्रह करेंगे। इस घटना से नगर परिषद की कार्यप्रणाली और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। रेन शेल्टर का निर्माण चिड़गांव बाईपास रोड पर सार्वजनिक शौचालयों के ऊपर प्रस्तावित है। यह कार्य पिछले आठ-नौ महीने से शुरू नहीं हो पाया है। पार्षद सुजय अग्रवाल ने बताया कि कार्य दोबारा ठेकेदार को आवंटित किया जा चुका है, फिर भी मौके पर निर्माण शुरू नहीं हुआ। नगर परिषद की बैठक में दो महीने पहले एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, तय समय बीतने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। मई 2026 में हुए नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षदों को बहुमत मिला था। कुछ माह पूर्व ही प्यारे लाल आजाद को अध्यक्ष और जितेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया था। ऐसे में सत्ता पक्ष से जुड़े पार्षद का अपनी ही नगर परिषद के खिलाफ आंदोलन की तैयारी करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। यह आम जनता की सुविधा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने बताया कि चिड़गांव बाईपास पर बसों का इंतजार करने वाले लोगों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था नहीं है। बारिश और धूप में यात्रियों को सड़क या दुकानों की दहलीज पर खड़े रहना पड़ता है। रेन शेल्टर के निर्माण में देरी का मामला सुजय अग्रवाल पहले भी उठा चुके हैं। सितंबर के शुरुआती दिनों में उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से विकास कार्यों और टेंडरों का ब्योरा मांगा था। उन्होंने रेन शेल्टर का काम तत्काल शुरू करने की मांग भी की थी। उचित कार्रवाई न होने पर उन्होंने शांतिपूर्ण सत्याग्रह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed