फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Decorated stalls in Lavi fair ground should be removed by December 4

व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन : चार दिसंबर तक हटवाए जाएं लवी मेले मैदान में सजे स्टॉल

Thu, 01 Dec 2022 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक तौर पर संपन्न हो चुका है, लेकिन मेला मैदान और एनएच पांच पर अब भी स्टॉल सजे हुए हैं। इस पर सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने कड़ा ऐतराज जताया है। व्यापार मंडल ने एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन को ज्ञापन सौंप कर स्टालों को चार दिसंबर तक हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव करन सिंह ठाकुर ने कहा कि लवी मेले में लगे स्टाल को 25 नंवबर तक ही सजाए रखने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन यहां आए व्यापारी एक दिसंबर के बाद भी अपने स्टाल को नहीं उठाते। इस कारण रामपुर के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार के व्यापारियों ने कहा कि पिछले दो वर्ष से रामपुर का व्यापारी वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बार उम्मीद थी कि लवी मेले में उनको मुनाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मेले सजाने को एक निश्चित तिथि तक ही अनुमति देनी चाहिए, ताकि स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित न हो। व्यापार मंडल ने कहा कि मेला कमेटी 4 दिसंबर को लवी मैदान को खाली करने के निर्देश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक लवी मेले में आए व्यापारियों को स्टॉल हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed