फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Decision to release DA installment welcomed

डीए की किस्त जारी करने के फैसले का स्वागत, भाजपा की साजिश नाकाम: धीरेंद्र चौहान

Sun, 25 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
डीए की किस्त जारी करने के फैसले का स्वागत, भाजपा की साजिश नाकाम: धीरेंद्र चौहान
विज्ञापन


. कांग्रेस प्रवक्ता ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह चौहान ने दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के 1.90 लाख सेवारत और दो लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिली है। चौहान ने दावा किया कि सरकार के इस कदम से कर्मचारियों में असंतोष पैदा करने की भाजपा की कोशिशों को झटका लगा है। चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को भारी कर्ज के बोझ तले दबा दिया था। सत्ता से जाते समय कांग्रेस सरकार को आर्थिक चुनौतियां विरासत में मिलीं। उन्होंने कहा कि इन विषम परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने कर्मचारियों से किया वादा निभाते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू की। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक सहायता रोककर प्रदेश पर वित्तीय दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आपदा के दौरान घोषित 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक जारी नहीं की गई है। इसके अलावा, राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने से प्रदेश को मिलने वाले करीब 10 हजार करोड़ रुपये के वित्तीय सहयोग पर भी असर पड़ा है। उन्होंने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। धीरेंद्र चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर दोबारा सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके इस सपने को पूरा नहीं होने देगी। चौहान ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के साथ कर्मचारी संगठन और आम जनता मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article