फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deccan Chargers Bhadrash won the Bahan Cup DalahuDeccan Chargers Bhadrash won the Bahan Cup Dalahu

Rampur Bushahar News: डेक्कन चार्जर भद्राश ने जीता बहाण कप दलाहु

Sun, 22 Feb 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Deccan Chargers Bhadrash won the Bahan Cup DalahuDeccan Chargers Bhadrash won the Bahan Cup Dalahu
ननखड़ी के दलाहु में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम डेक्कन चार्जर भद्राश। स्रोत : क्लब
विजेता टीम को 1.60 लाख रुपये से की राशि से किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की बड़ाच पंचायत के दलाहु में बहाण कप दलाहु क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। युवक मंडल थुआ ने क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डेक्कन चार्जर भद्राश ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं एचपीएमसी निदेशक भूपेश धीमान मौजूद रहे। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि स्वागत किया। खिताबी मुकाबला साइलेंट किलर कुंगलबाल्टी और डेक्कन चार्जर भद्राश के बीच खेला गया। डेक्कन चार्जर भद्राश ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 59 रन बनाए। यह मैच काफी रोमांचक रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए साइलेंट किलर कुंगलबाल्टी एक रन से मैच हार गई। मुख्य अतिथि ने युवाओं से खेल खेलो-नशा छोड़ो अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को 1 लाख, 60 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 77 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर सुंदर मेहता, विक्की ठाकुर, ईश्वर दड़ेल, कलम सिंह मेहता, मनमोहन मेहता, अशोक कुमार और जोगिंद्र मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed