फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Debt burden on Himachal rising during the Congress government's tenure

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल पर बढ़ रहा कर्ज : फाल्टा

Wed, 23 Sep 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

महासू जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने सुक्खू सरकार पर प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ा है। फाल्टा ने दावा किया कि तीन वित्तीय वर्षों में सरकार ने 35,555 करोड़ रुपये का नया ऋण लिया है। यह आंकड़ा मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए लिखित उत्तर से सामने आया है। फाल्टा ने बताया कि 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश का बकाया ऋण 1,01,863 करोड़ रुपये था। अब यह 1.10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने कर्ज के बावजूद कितने नए उद्योग, अस्पताल और शिक्षण संस्थान बने। कितने स्थायी रोजगार के अवसर पैदा हुए, यह भी सरकार को बताना चाहिए। चालू वित्त वर्ष में भी सरकार ने जुलाई तक 2,800 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को अपने कार्यकाल में लिए गए कर्ज का जनता को हिसाब देना चाहिए। उन्होंने पूछा कि आय बढ़ाने और कर्ज पर निर्भरता कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। फाल्टा ने मांग की है कि दिसंबर 2022 से अभी तक लिए गए ऋण, चुकाए गए मूलधन और ब्याज का विवरण दिया जाए। उन्होंने कहा कि उधार ली गई राशि में से कितनी विकास और पूंजीगत कार्यों पर खर्च हुई, यह भी स्पष्ट हो। फाल्टा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed