{"_id":"696cdd5d5b04f404df0e27b8","slug":"debris-lying-near-khegsu-on-the-dalash-luhari-road-is-inviting-accidents-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-152502-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सड़क के किनारे पड़ा मलबा, विभाग का कहना हटा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सड़क के किनारे पड़ा मलबा, विभाग का कहना हटा दिया
विज्ञापन
दलाश से लूहरी सड़क पर गिरा मलाब। संवाद
दलाश-लूहरी सड़क पर खेगसू के पास पड़ा मलबा दे रहा हादसे को न्योता
बरसात के समय हुए भूस्खलन का मलबा अभी भी पड़ा, सड़क हुई संकरी
.विभाग का कहना, सड़क से उठा दिया गया है मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश-जाजर-लूहरी सड़क पर खेगसू के पास भूस्खलन का मलबा पड़ा हुआ है। मलबे के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मलबे को हटा दिया गया है, जबकि मौके की स्थिति कुछ और ही कहानी बयां करती है। इस सड़क पर दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। साथ ही निगम और निजी बसें भी चलती हैं। लूहरी और खेगसू के बीच बरसात के दौरान भारी भूस्खलन हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने तब सड़क को बहाल तो कर दिया, लेकिन सड़क के किनारे पर पड़े मलबे को नहीं हटाया। इससे सड़क संकरी हो गई। जब इस स्थान पर दो वाहन आमने सामने से आते हैं, तो समस्या और बढ़ जाती है। वाहन चालकों को यहां अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। यदि कोई चूक हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उपप्रधान सोहनी राम राठी ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क पर लगे मलबे के ढेर को हटाया जाए, ताकि सफर करना आसान हो।
हटा दिया गया है मलबा
जब इस विषय पर लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच से बताया कि सड़क पर से मलबा हटा दिया गया है।