फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Debris fell from the hill near Nesang swing, NH-5 remained closed for 15 hours

Rampur Bushahar News: नेसंग झूले के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, 15 घंटे तक बंद रहा एनएच-पांच

Thu, 24 Apr 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Debris fell from the hill near Nesang swing, NH-5 remained closed for 15 hours
कंडी नामक स्थान से बायल गांव को पानी की सुविधा देने के लिए लगाया गा पानी का पंप । स्त्रोत जागरू
सीमा सड़क संगठन ने दोपहर एक बजे बहाल की सड़क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के नेसंग झूले के पास बुधवार रात को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ और मलबा एनएच पर आ गिरा, जिससे एनएच पर 15 घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। वीरवार दोपहर एक बजे यातायात बहाल होने के बाद पूह, काजा सहित स्पीति वैली के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली।
जिले के पूह खंड में नेसंग झूले के पास रात करीब दस बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से चट्टानें और मलबा एनएच पर आने से करीब 50 मीटर सड़क बाधित हो गई थी। सड़क बाधित होने से पूह खंड की रोपा वैली, सुन्नम, खाब, नमज्ञा, टाशीगंग लियो, हांगो, चुलिंग, शलखर, नाको, सुमरा सहित काजा और स्पीति वैली का संपर्क कट गया था। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ी। वीरवार सुबह सात बजे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर और मशीनें बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटी रहीं। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने के बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। दोपहर बाद एनएच के दोनों ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही।
विज्ञापन



मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया था। संगठन की दो मशीनों और 20 मजदूरों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल कर दिया। दोपहर एक बजे से एनएच के दोनों और वाहनों की बराबर आवाजाही शुरू हो गई। - प्रदीप सिंह, ओसी पोवारी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article