{"_id":"5fc7bf888ebc3eb8670bfedb","slug":"death-rampur-hp-news-sml3532789197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यनारायण मंदिर के पास मृत मिला व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यनारायण मंदिर के पास मृत मिला व्यक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले मुख्य बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना को सूचना मिली कि रामपुर बाजार के सत्यनारायण मंदिर के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान रविकांत (56), पुत्र स्व. धर्मपाल, निवासी वार्ड नंबर 5 रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि मृत अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव मृतक के भाई अशोक कुमार को सौंप दिया गया है।