{"_id":"5f492fa88ebc3e19693fbcf2","slug":"death-rampur-hp-news-sml343171545","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार के नजदीक अरोड़ा मेडिकल क्लीनिक के पास एक बुजुर्ग पुलिस को बेहोशी की हालत में गिरा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने व्यक्ति को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्त राम (63) पुत्र भीखू रामपुर गांव कुणत डाकघर देलढ़ तहसील ननखड़ी अरोड़ा मेडिकल क्लीनिक रामपुर के पास बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलते ही एएसआई रामपुर कृष्णलाल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने बुजुर्ग को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रामपुर देशराज गुलेरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।