फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   death

घर में खेल रही मासूम ने पी ली सेब स्प्रे की दवा, मौत

Sat, 09 May 2020 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत मधावनी पंचायत में खेलते समय दो वर्षीय मासूम बच्ची की कीटनाशक दवा के निगलने से मौत हो गई। घटना से मासूम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल की मधावनी पंचायत के शलगी गांव में नेपाली मूल के कमल बहादुर की बेटी अंशिका (2) घर में खेल रही थी। इसी बीच उसने सेब के स्प्रे के लिए रखी कीटनाशक दवा को पी लिया। इसके तुरंत बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर तो घरवालों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने कीटनाशक की शीशी देखी तो उनके होश उड़ गए। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि दो वर्ष की नेपाली मूल की बच्ची की कीटनाशक दवा पीने से मौत हो गई है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed