{"_id":"634458c2e410630c203ef6ae","slug":"deadbody-recovered-hanging-in-tree-rampur-hp-news-sml424521652","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागू में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागू में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग की पुलिस चौकी फागू के तहत एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद ठियोग अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ठियोग कुलबीर सिंह ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में चेहरे से मृतक उत्तराखंड, बिहार और यूपी का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इसे जानता है तो नजदीकी थाने में सूचना दें।